शुक्रवार, 21 अगस्त 202610:42:45 PM
Download App
Home/देश

मप्र में 32 IAS इधर से उधर : मोहन सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिला पंचायतों के सीईओ भी बदले, देखें लिस्ट

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 21, 2026
10:52 AM
मोहन सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिला पंचायतों के सीईओ भी बदले, देखें लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मोहन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 32 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। इसमें 10 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्तों का भी तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, उप सचिव और नगर निगमों में आयुक्त तथा अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

2018 बैच के अभिषेक चैधरी को धार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर ग्वालियर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त संघ प्रिय को सिंगरौली जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सतना नगर निगम में भी बदला नेतृत्व

2019 बैच के डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को खंडवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से सतना नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें सतना स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी क्रम में संजना जैन को मैहर की अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी से हटाकर जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। जगदीश कुमार गोमे को सिंगरौली से सागर जिला पंचायत भेजा गया है।

2018 बैच के कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

अक्षय कुमार तेजपाल को दतिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से भोपाल नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है। ज्योति शर्मा को देवास जिला पंचायत से राज्य शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है। अंजली जोसेफ जोनाथन को हरदा जिला पंचायत से लोक निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। नवीन कुमार धुर्वे को टीकमगढ़ जिला पंचायत से देवास जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

2019 से 2021 बैच तक भी फेरबदल

2019 बैच की काजल जावला को बड़वानी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक बनाया गया है। अनिल कुमार डामोर को विदिशा के अपर कलेक्टर पद से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव भेजा गया है।

2020 बैच के अभिषेक सराफ को बालाघाट जिला पंचायत से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। वहीं विवेक के. डी. को सागर जिला पंचायत से जबलपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। 2021 बैच की सौम्या आनंद को सीधी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

2022 बैच में भी महत्वपूर्ण बदलाव

2022 बैच के अधिकारियों में ईश्वर्य वर्मा को खंडवा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। आशीष को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। कार्तिकेय जायसवाल को श्योपुर और विशाल धाकड़ को टीकमगढ़ जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सोनाली देव को बिछिया की अनुविभागीय अधिकारी पद से राज्य शासन में उप सचिव बनाया गया है। अर्पित गुप्ता को बड़वानी और तनुश्री मीणा को बालाघाट जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

2024 बैच के अधिकारियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नए आदेश में 2024 बैच के कई सहायक कलेक्टरों को अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष कुमार को बीना, अनिकेत शांडिल्य को बैहर, आकाश अग्रवाल को मझौली, पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी, सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर, कुलदीप पटेल को बिछिया, जमादार फरहान इरफान को शाहपुरा, ठाकुर ऋत्विक विजय को बिजावर और नवकीरण कौर को उदयपुरा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें