सोमवार, 15 जून 202606:49:21 PM
Download App
Home/देश

जब ‘रेडिएटर’ बन गया ‘रेडी वॉटर : बिग बी ने ब्लाॅग के जरिए साझा किए दिलचस्प अनुभव, पाठकों के चेहरे पर आई मुस्कान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 15, 2026
06:58 AM
बिग बी ने ब्लाॅग के जरिए साझा किए दिलचस्प अनुभव, पाठकों के चेहरे पर आई मुस्कान

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर प्रशंसकों के साथ खास अनुभव साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने भाषा और बोलचाल से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार किस्से बताए, जिन्होंने पाठकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। बिग बी ने बताया कि किस तरह लोग अंग्रेजी शब्दों को अपनी सुविधा और समझ के अनुसार बदलकर नए शब्द गढ़ लेते हैं, जो कई बार मूल शब्दों से भी अधिक दिलचस्प लगते हैं।

देर से ब्लॉग लिखने की वजह भी बताई

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग की शुरुआत अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए की। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह देर तक सोकर नहीं उठे थे, बल्कि काम में व्यस्त होने के कारण ब्लॉग लिखने में थोड़ी देर हो गई। उन्होंने कहा कि दिनभर के काम के बाद जब वह अपने प्रशंसकों से संवाद करते हैं, तभी उन्हें अपने कार्य की पूर्णता का एहसास होता है।

Before Puneet Rajkumar, these Bollywood celebs, including Hrithik Roshan  and Amitabh Bachchan, have pledged to donate their eyes after death

‘शरबरी’ से बना ‘सरबरी’

अपने घर श्रंसें में लगे बोगनविलिया पौधों का जिक्र करते हुए अमिताभ ने एक रोचक घटना साझा की। उन्होंने बताया कि उनके माली को अंग्रेजी शब्द “शरबरी” बोलने में कठिनाई होती थी। ऐसे में उसने अपनी सुविधा के अनुसार इसे “सरबरी” कहना शुरू कर दिया। बिग बी के मुताबिक यह नया शब्द इतना आत्मीय और सहज लगता था कि कई बार वह मूल शब्द से भी ज्यादा आकर्षक महसूस होता था।

जब ‘रेडिएटर’ बन गया ‘रेडी वॉटर’

अमिताभ ने एक और दिलचस्प उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ लोग “रेडिएटर” शब्द का सही उच्चारण नहीं कर पाते थे। इसलिए उन्होंने इसे अपने अंदाज में “रेडी वॉटर” कहना शुरू कर दिया। लोगों का तर्क था कि चूंकि रेडिएटर में पानी भरा जाता है, इसलिए उसका नाम “रेडी वॉटर” होना चाहिए। भले ही यह तकनीकी रूप से सही न हो, लेकिन इसमें लोगों की रचनात्मक सोच साफ दिखाई देती है।

Happy Birthday Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के सबसे फिट वेजिटेरियन हैं 'बिग  बी', 76 साल की उम्र में ऐसे रखते हैं सेहत का ख्याल | Jansatta

भाषा की खूबसूरती है रचनात्मकता

बिग बी का मानना है कि भाषा केवल नियमों से नहीं, बल्कि लोगों के प्रयोग और अनुभवों से भी समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बोलियों और संस्कृति की मिठास जब किसी शब्द में घुल जाती है, तो वह और भी प्रभावशाली बन जाता है। अंत में उन्होंने हर रविवार उनसे मिलने आने वाले प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि उनके फैंस ही उनके घर और जीवन को और अधिक खूबसूरत बनाते हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें