गुरुवार, 4 जून 202607:06:55 PM
Download App
Home/देश

IND vs AFG ODI 2026 : विराट कोहली को बड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 04, 2026
05:38 AM
विराट कोहली को बड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से हो सकते हैं  बाहर

खेल। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम और करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

विराट कोहली आखिरी बार आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैदान पर नजर आए थे। फाइनल मुकाबले के दौरान उन्हें दौड़ते समय परेशानी का सामना करते देखा गया था, जिसके बाद हैमस्ट्रिंग चोट की आशंका जताई गई थी।

IPL 2026 में शानदार रहा कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कोहली ने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

आरसीबी की खिताबी जीत के बाद क्रिकेट फैंस की निगाहें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज पर थीं, लेकिन चोट की खबर ने प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है।

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड : ICU में लगी आग, दम घुटने से 4 मरीजों की मौत, 25 से अधिक का रेस्क्यू

13 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 6 से 10 जून तक एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे – 13 जून 2026, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे – 17 जून 2026, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे – 20 जून 2026, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

यदि विराट कोहली चोट के कारण बाहर होते हैं, तो चयन समिति को उनके स्थान पर किसी अन्य बल्लेबाज को टीम में शामिल करना पड़ सकता है। फिलहाल क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बीसीसीआई की आधिकारिक अपडेट पर टिकी हुई है।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें