शुक्रवार, 24 अप्रैल 202612:23:45 PM
Download App
Home/देश

बंगाल में भाजपा की आंधी का दावा : भाजपा चाणक्य बोले-152 में से 110 सीटें हमारी, दीदी पर किया तीखा वार

admin

admin

Apr 24, 2026
06:51 AM
भाजपा चाणक्य बोले-152 में से 110 सीटें हमारी, दीदी पर किया तीखा वार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण ऐतिहासिक वोटिंग हुई है। भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं ने 92.88 फीसदी वोटिंग की। इस बंपर वोटिंग के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर बड़ा दावा किया है। शाह के मुताबिक, 152 सीटों वाले पहले चरण में ही भाजपा 110 से अधिक सीटें जीतती नजर आ रही है। उन्होंने इसे जनता के “भय से भरोसे” की ओर बढ़ते कदम के रूप में बताया और कहा कि इस बार लोग बिना डर के खुलकर मतदान कर रहे हैं।

रिकॉर्ड मतदान से बढ़ा भरोसा

शाह ने मतदान प्रतिशत को लोकतंत्र में जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया। उन्होंने पहले चरण के मतदाताओं का धन्यवाद किया और आगामी चरणों में भी अधिक से अधिक मतदान की अपील की। उन्होंने चुनाव आयोग, राज्य पुलिस, सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों की भी सराहना की, जिनकी वजह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उनके अनुसार, इस चरण में किसी की मृत्यु नहीं हुई और सीमित संख्या में ही लोग घायल हुए।

“अंग, बंग और कलिंग” में बीजेपी सरकार का दावा

अमित शाह ने दावा किया कि न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि “अंग, बंग और कलिंग” के पूरे क्षेत्र में बीजेपी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि उनके पास जो फीडबैक है, उससे साफ है कि जनता बदलाव के पक्ष में वोट दे रही है और भविष्य तय कर चुकी है।

ममता बनर्जी पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने “बाहरी बनाम स्थानीय” के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली भाषा बोलने वाला और स्थानीय संस्कृति से जुड़ा व्यक्ति ही होगा। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना होगा कि वह टीएमसी से नहीं बल्कि बीजेपी से होगा।

महिला सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

शाह ने महिला सुरक्षा को सबसे अहम मुद्दा बताते हुए कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकता है कि महिलाएं शाम के बाद घर से बाहर न निकलें।

बदलाव की ओर बढ़ता बंगाल

अमित शाह ने अपने बयान में बार-बार यह दोहराया कि राज्य में “आतंक का राज” खत्म होने वाला है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में यह रुझान और स्पष्ट होगा और बीजेपी सरकार बनना तय है। इस बयान ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है, जहां एक तरफ बीजेपी बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ टीएमसी भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें