शुक्रवार, 24 अप्रैल 202601:50:52 PM
Download App
Home/देश

मप्र में फिर ‘पेशाबकांड’ से दहली इंसानियत : बेटे की लव मैरिज पर 70 वर्षीय बुजुर्ग को दी बर्बर यातना, दबंगों के आगे गिड़गिड़ाता रहा परिवार

admin

admin

Apr 24, 2026
09:58 AM
बेटे की लव मैरिज पर 70 वर्षीय बुजुर्ग को दी बर्बर यातना, दबंगों के आगे गिड़गिड़ाता रहा परिवार

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पेशाबकांड की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां दबंगों की हैवानियत ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को सिर्फ इसलिए अमानवीय सजा दी गई क्योंकि उनके बेटे ने प्रेम विवाह किया था। वायरल वीडियो में जो दृश्य सामने आए हैं, वे किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।

घर से अगवा कर ले गए, पत्नी के सामने हुई मारपीट

पीड़ित बुजुर्ग बिहारी बंजारे के बेटे ने विदिशा जिले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इसी बात से नाराज युवती के परिजन और कुछ दबंग लोग बुजुर्ग के घर पहुंचे। पहले उन्होंने बुजुर्ग और उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर बुजुर्ग को जबरन घर से उठाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान परिवार की चीख-पुकार भी दबंगों के आगे बेबस रह गई।

राजगढ़ में हैवानियत की इंतहा लात-घूंसे और अमानवीय सजा

पीड़ित को राजगढ़ जिले के ब्यावरा ले जाया गया, जहां करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। लात-घूंसे बरसाए गए, और शरीर पर चोटों के निशान छोड़ दिए गए। लेकिन दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई।

बोतल में पेशाब भरकर पिलाया, मानवता हुई शर्मसार

सबसे भयावह और दिल दहला देने वाली घटना तब हुई जब आरोपियों ने एक बोतल में पेशाब भरकर बुजुर्ग को जबरन पिलाया। इस अमानवीय कृत्य के बाद उन्हें घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। यह दृश्य मानवता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

सदमे में परिवार, बुजुर्ग ने दी आत्महत्या की चेतावनी

किसी तरह घायल अवस्था में बुजुर्ग अपने परिचितों के साथ पुलिस चैकी पहुंचे और पूरी आपबीती सुनाई। सदमे में डूबे बुजुर्ग ने कहा कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। उनकी पत्नी और बहू भी न्याय की गुहार लगा रही हैं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामला राजगढ़ पुलिस को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सवाल जो समाज को झकझोर रहे हैं

क्या प्रेम विवाह अब अपराध की सजा बनता जा रहा है?

क्या कानून से ऊपर हो गए हैं ये ‘दबंग’?

और सबसे बड़ा सवालकृक्या इंसानियत अब सच में खत्म हो रही है?

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें