गुरुवार, 4 जून 202607:11:12 PM
Download App
Home/देश

MP Rajya Sabha Election 2026 : MP राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मौका

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 04, 2026
01:22 PM
MP राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मौका

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने गुरुवार शाम राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए दो नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री एवं प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की सूची जारी होने के बाद प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। अब सबकी निगाह कांग्रेस पर टिकी है कि वह तीसरी सीट के लिए किसे उम्मीदवार बनाती है। मध्यप्रदेश की जिन तीन राज्यसभा सीटों का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है, उनमें दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में हैं।

तरुण चुग को राष्ट्रीय अनुभव का मिला लाभ

भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। संगठनात्मक कार्यों में लंबे अनुभव रखने वाले चुग पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीतिक पहल माना जा रहा है।

CM Mohan Yadav EV : इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम मोहन यादव, काफिले में EV शामिल करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

रजनीश अग्रवाल को भी मिला मौका

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और तेजतर्रार प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल को भी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। लंबे समय से प्रदेश की राजनीति और संगठन में सक्रिय अग्रवाल को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने प्रदेश संगठन और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत संदेश देने का प्रयास किया है।

21 जून को खाली हो रही हैं तीन सीटें

मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। राज्यसभा की तीन सीटों का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा के सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन की सीटें शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कार्यकाल भी इसी महीने समाप्त हो रहा है।

विधानसभा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। वर्तमान में भाजपा के 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं। ऐसे में दो सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि तीसरी सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। अब कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें