गुरुवार, 4 जून 202609:26:43 PM
Download App
Home/देश

CM Mohan Yadav EV : इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम मोहन यादव, काफिले में EV शामिल करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 04, 2026
04:10 AM
इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम मोहन यादव, काफिले में EV शामिल करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में एक नई पहल की है। अब मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही वे अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार इलेक्ट्रिक कार से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर, भोपाल तक पहुंचे। उनकी इस पहल को स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड : ICU में लगी आग, दम घुटने से 4 मरीजों की मौत, 25 से अधिक का रेस्क्यू

काफिले में शामिल हुई महिंद्रा XEV 9E

मुख्यमंत्री के काफिले में महिंद्रा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक SUV XEV 9E को शामिल किया गया है। यह वाहन आधुनिक तकनीक, बेहतर रेंज और पर्यावरण-अनुकूल विशेषताओं से लैस है।

मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार को MP-02-VB-2047 पंजीयन नंबर आवंटित किया गया है। इस नंबर में "VB" को "विकसित भारत" और "2047" को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Bhopal Barkatulla University Name Change : भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का बदलेगा नाम, अब होगी “मां वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय”

एक बार चार्ज में 500 किलोमीटर तक का सफर

महिंद्रा का दावा है कि XEV 9E एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत करीब 22 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 32 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल मॉडल की सटीक कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है।

पहले भी दे चुके हैं ईंधन बचत का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार वैकल्पिक परिवहन माध्यमों को बढ़ावा देते नजर आए हैं। उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या भी कम की थी।

हाल के महीनों में मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक परिवहन और सामूहिक यात्रा का संदेश देते दिखाई दिए। इंदौर दौरे के दौरान उन्होंने एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ट्रैवलर बस में सफर किया था। वहीं, सिंगरौली प्रवास के दौरान भी वे टूरिस्ट बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

अब काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल कर मुख्यमंत्री ने हरित ऊर्जा और टिकाऊ परिवहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर स्पष्ट किया है।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें