मंगलवार, 10 नवंबर 202603:52:02 PM
Download App
Home/देश

तीन महीने मेहनत, नौ महीने ताश और बोतल : किसानों के संघर्ष पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 10, 2026
07:43 AM
किसानों के संघर्ष पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

रीवा। रीवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने किसानों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जो चर्चा में आ गया है। मऊगंज जिले के रकरी गांव में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान साल में केवल तीन मेहनत करता है और बाकी के नो महीने ताश की पत्ती अ, राजश्री, बोतल और चोगी में गुजार देता है। उनका यह बयान सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। जिसको लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।

सांसद के इस बयान ने किसान सम्मान और अन्नदाता की मेहनत को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल उठने लगे हैं कि क्या किसानों की मेहनत और उनके संघर्ष को इस तरह आंकना उचित है? खेती-किसानी को केवल फसल बोने और काटने तक सीमित नहीं माना जा सकता। सांसद के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनकी टिप्पणी को किसानों का अपमान बताते हुए आलोचना कर रहे हैं।

सांसद ने किसानों को पशुपालन अपनाने की दी सलाह

हालांकि, सांसद ने अपने संबोधन में किसानों को खेती के साथ पशुपालन अपनाने की सलाह भी दी। उनका कहना था कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसल खराब होने की स्थिति में दूध और दुग्ध उत्पाद किसानों की आर्थिक स्थिति को सहारा दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे, जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह, अपर कलेक्टर पीके पांडे, एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें