बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे 3 स्टार क्रिकेट : भस्मारती में शामिल होकर अभिभूत हुए चहल- नितीश और राहुल, दिल से बयां किया अनुभव

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, नितीश राणा और राहुल तेवतिया बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। तीन खिलाड़ियों ने मंदिर में अल-सुबह होने वाली दिव्य भस्मारती में में शामिल होकर अपने आराध्य के दर्शन किए। साथ ही भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान तीन खिलाड़ियों ने नंदी हाल में बैठकर भोलेनाथ की आराधना भी की
भस्म आरती के बाद तीनों खिलाड़ियों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा की व्यवस्था काफी अच्छी है।
चहल बोले- यहां आकर मिलता है सुकून
स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने महाकाल मंदिर में दर्शन के अनुभव को लेकर कहा कि जब भी वे भस्म आरती में शामिल होने आते हैं, उन्हें बहुत अच्छा लगता है। मंदिर में मिलने वाली सुविधाओं के कारण पूजा-पाठ और दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या कितनी भी अधिक हो, मंदिर में दर्शन की व्यवस्था सुगम बनी रहती है।
नितीश राणा बोले- परेशानी में बाबा महाकाल के दरबार आता हूं
क्रिकेटर नितीश राणा ने कहा कि वे भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन आए थे। वे पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, जब भी जिंदगी में परेशान या किसी दुविधा में होता हूं, तो महाकालेश्वर मंदिर आता हूं और भगवान महाकाल के दर्शन करता हूं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को भी काफी अच्छा बताया।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
