मेरठ होटल कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा : मुठभेड़ के बाद सलमान आया काबू मे, पुलिस के सामने गिडगिड़ाने का वीडियो वायरल

मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ के चर्चित होटल कांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के बाद फरार चल रहे आरोपी सलमान को एनकांउटर के बाद दबोच लिया है। पुलिस के काबू में आने के बाद सलमान रोते-गिड़गिड़ाते भी नजर आया। उसने गुहार लगाते हुए कहा कि सर गलती हो गई, माफ कर दो, अब गलती नहीं होगी। सलमान के पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल रहो रहा है।
बता दें कि सलमान पर होटल में एक दलित हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है। युवती उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, जिसके बाद आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और उठा ले गया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
नरहेड़ा गांव के पास छिपे होने की मिली थी सूचना
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास के नजदीक छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही लोहिया नगर और सदर बाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया।
एनकाउंटर के बाद गिड़गिड़ाता दिखा आरोपी
मुठभेड़ के बाद सामने आए वीडियो में सलमान पुलिसकर्मियों के सामने रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है, श्सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती।श् वहीं, पुलिसकर्मी घायल आरोपी को कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
