गुरुवार, 10 सितंबर 202610:53:50 AM
Download App
Home/देश

मप्र में परिवहन क्रांति की तैयारी : इंदौर में विशेषज्ञ दो दिन करेंगे अहम मंथन, सीएम मोहन ने 15 हजार आधुनिक बसों का किया ऐलान

admin

admin

Sep 10, 2026
07:58 AM
इंदौर में विशेषज्ञ दो दिन करेंगे अहम मंथन, सीएम मोहन ने 15 हजार आधुनिक बसों का किया ऐलान

इंदौर। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। आर्थिक राजधानी इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट का आयोजन किया जा रहा है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर आयोजित होने वाली समिट में निजी बस ऑपरेटरों, नीति-निर्माताओं, परिवहन विशेषज्ञों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे और सरकार के साथ मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के तहत प्रदेश में करीब 15 हजार आधुनिक बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों के माध्यम से प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट के दौरान इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े अन्य उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगमों द्वारा अपनी गतिविधियों, तकनीकी समाधानों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे परिवहन क्षेत्र में निवेश, तकनीक और नई साझेदारियों की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

समिट में ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा संकलित समिट की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही एमपीवाईपीआईएलद्वारा ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की संरचना और योजना के अंतर्गत भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर केन्द्रित विशेष पुस्तिका का भी विमोचन भी होगा।

75 प्रतिशत ग्राम पंचायतें बस सेवा से जुड़ेंगी

सरकार का विशेष जोर ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की करीब 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ा जाएगा, जिससे दूरदराज के गांवों तक आवागमन आसान होगा। बेहतर परिवहन सुविधा से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

महिला और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर

नई सार्वजनिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। बसों में सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन बटन और वास्तविक समय में वाहन की स्थिति बताने वाली व्यवस्था लगाई जा रही है। बसों के संचालन, समय और मार्ग की निगरानी अत्याधुनिक नियंत्रण केंद्रों से की जाएगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें