शुक्रवार, 5 जून 202606:09:42 PM
Download App
Home/देश

भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट में आएगी तेजी : सीएम मोहन की दो टूक- विस्तार कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में पूरे करें सभी चरण,

admin

admin

Jun 05, 2026
06:25 AM
सीएम मोहन की दो टूक- विस्तार कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में पूरे करें सभी चरण,

भोपाल। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजनाओं के शेष सभी चरणों का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सघन आबादी वाले क्षेत्रों और कामकाजी नागरिकों के लिए मेट्रो रेल एक सुविधाजनक एवं प्रभावी परिवहन व्यवस्था है, इसलिए इसके विस्तार कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और प्रदेश के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र इंदौर में मेट्रो यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का सहयोग लिया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों शहरों की मेट्रो परियोजनाओं के लगभग दो-तिहाई कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

विद्यार्थियों की अध्ययन यात्राओं से बढ़ेगा मेट्रो का उपयोग

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि मेट्रो परियोजना को विद्यार्थियों की अध्ययन यात्राओं से जोड़ा जाए। धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, पुरातात्विक धरोहरों, टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों की यात्राओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाने से मेट्रो का उपयोग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पर्यटन विभाग और डंकीलं च्तंकमेी ब्वनदबपस व िैबपमदबम ंदक ज्मबीदवसवहल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

भोपाल मेट्रो के अगले चरणों पर फोकस

बैठक में जानकारी दी गई कि भोपाल मेट्रो के पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक 7.1 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर दिसंबर 2025 से संचालन शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में सुभाष नगर से करोंद चैराहा तक 9.64 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कार्य जारी है, जिसे जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं भदभदा चैराहा से रत्नागिरी चैराहे तक तीसरे चरण का कार्य भी आगामी दो वर्षों में पूरा करने की योजना है।

इंदौर मेट्रो का विस्तार भी तय समय पर होगा पूरा

इंदौर मेट्रो के पहले चरण के अंतर्गत गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक 5.26 किलोमीटर लंबे सेक्शन का शुभारंभ मई 2025 में हो चुका है। सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर चैराहे तक का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। दूसरे चरण के अंतर्गत खजराना और एयरपोर्ट क्षेत्र से जुड़े सेक्शनों का निर्माण जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बैठक में भविष्य की फ्लाईओवर, सड़क और मेट्रो परियोजनाओं की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें