बुधवार, 14 अक्टूबर 202610:21:14 PM
Download App
Home/देश

लाड़ली बहनों को मिला नवरात्रि का तोहफा : सीएम मोहन ने खाते में भेजी योजना की 41वीं किस्त, उमरिया को मिली 144 करोड़ की सौगात

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 14, 2026
10:39 AM
सीएम मोहन ने खाते में भेजी योजना की 41वीं किस्त, उमरिया को मिली 144 करोड़ की सौगात

उमरिया। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को शारदीय नवरात्रि का तोहफा मिल गया है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने बुधवार को 1.25 महिलाओं के खातों में 1,500-1500 रुपए अंतरित किए। यह योजना की 41वीं किस्त है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम उमरिया जिले के के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आई बहनों पर सीएम ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने उमरिया जिले को करोड़ों की सौगात भी दी।

सीएम मोहन ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से 144 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 68 कार्यों का लोकार्पण और 68 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पण किए गए कार्यों की लागत 87.32 करोड़ रुपये से अधिक, जबकि भूमिपूजन वाले कार्यों की लागत करीब 56.84 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों को भी सौगात

बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 59.07 करोड़ रुपये की लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण और 32.25 करोड़ रुपये से अधिक के 46 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 28.25 करोड़ रुपये से अधिक के 50 कार्यों का लोकार्पण और करीब 24.59 करोड़ रुपये की लागत के 22 कार्यों का भूमिपूजन हुआ।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें