बुधवार, 14 अक्टूबर 202611:23:08 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

Dewas Onion Loot : देवास में चाकू की नोक पर 15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट, 24 घंटे में पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 14, 2026
11:46 AM
देवास में चाकू की नोक पर 15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट, 24 घंटे में पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में टोंकखुर्द पुलिस ने चाकू की नोक पर 15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का महज 24 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 15 टन प्याज, ट्रक और वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति स्विफ्ट कार समेत करीब 30 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

चाकू दिखाकर चालक और साथी को बनाया बंधक

पुलिस के मुताबिक, फरियादी 15 टन प्याज से भरा ट्रक लेकर इंदौर से निकला था। इसी दौरान मक्सी रोड पर स्विफ्ट कार से आए पांच आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू की नोक पर ट्रक चालक और उसके साथी को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी प्याज से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए। कुछ दूर आगे जाकर आरोपियों ने चालक और उसके साथी को उतार दिया।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए टोंकखुर्द थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। इस तरह मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

30 लाख रुपये का मशरूका बरामद

देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया पूरा 15 टन प्याज, ट्रक और वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति स्विफ्ट कार सहित करीब 30 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें