बुधवार, 14 अक्टूबर 202611:23:08 PM
Download App
Home/देश

पुलिस कमिश्नर ने टीआई पर गिराई गाज : आदिवासी छात्रों को गाली देना पड़ा भारी, विभागीय जांच के आदेश

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 14, 2026
10:27 AM
आदिवासी छात्रों को गाली देना पड़ा भारी, विभागीय जांच के आदेश

भोपाल। राजधानी भोपाल में आदिवासी छात्रों की समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के छात्र विंग द्वारा किए प्रदर्शन को लेकर आदिवासी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करना मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार को महंगा पड़ गया है। परिहार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने जहां उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया जा रहा है कि आदिवासी छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के दौरान मिसरोद थाने के टीआई रतन सिंह परिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रदर्शनकारी आदिवासी छात्रो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते और गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में टीआई छात्रों को धमकाते हुए ‘यही कूट दूंगा’ जैसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने उन पर गाज गिरा दी।

प्रदर्शन के दौरान टिप्पणी का आरोप, जांच के बाद कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों आदिवासी छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के दौरान मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह पर आदिवासी समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीसीपी जोन-2 ने विभागीय स्तर पर मामले की जांच की। इसके बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग में सभी समुदायों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। ऐसे मामलों में शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

अनुशासन पर सख्ती, पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पर जोर

इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर विभाग की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। मामले में जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि, आरोपों से जुड़े विस्तृत निष्कर्षों की जानकारी सामने आना बाकी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें