मंगलवार, 21 जुलाई 202607:17:48 AM
Download App
Home/देश

उर्मिला के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी सरकार : सीएम मोहन की संवेदनशील पहल: 5 लाख की मदद देने किया ऐलान

admin

admin

Jul 20, 2026
04:20 PM
सीएम मोहन की संवेदनशील पहल: 5 लाख की मदद देने किया ऐलान

भोपाल। इंदौर में हुई दर्दनाक दुर्घटना में अपनी मां को खोने वाले दो मासूम बच्चों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशील पहल की है। उन्होंने इंदौर की डाक सहायक स्वर्गीय उर्मिला सैनी के बच्चों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का जाना बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा है, लेकिन सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी पढ़ाई-लिखाई में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

बच्चों के नाम बनेगी एफडी, ब्याज से चलेगी पढ़ाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों के नाम 5 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट कराई जाएगी। इस एफडी से मिलने वाली ब्याज राशि का उपयोग दोनों बच्चों की स्कूली और उच्च शिक्षा के लिए किया जाएगा। इससे बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रह सकेगी और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विधानसभा में हुई मुलाकात, सीएम ने बंधाया ढांढस

मासूम प्रेक्षा 15 वर्ष अपने नाना श्री सत्यनारायण मालाकार और अन्य परिजनों के साथ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में डॉ. मोहन यादव से मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और बच्चों को भरोसा दिलाया कि वे खुद को अकेला न समझें। सरकार उनके साथ है और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग करेगी।

संवेदना के साथ भविष्य संवारने की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और सरकार की भी जिम्मेदारी है। मां के निधन के बाद बच्चों के सामने आई कठिन परिस्थितियों को देखते हुए यह सहायता उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की इस पहल से परिवार को भावनात्मक संबल के साथ आर्थिक सहारा भी मिलेगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें