मंगलवार, 4 अगस्त 202609:50:32 PM
Download App
Home/देश

मप्र में औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई गतिः : सीएम आज मुंबई के निवेशकों के साथ करेंगे मंथन, देश के पहले टेलीकॉम उद्योग पर रहेगा फोकस

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 04, 2026
07:55 AM
सीएम आज मुंबई के निवेशकों के साथ करेंगे मंथन, देश के पहले टेलीकॉम उद्योग पर रहेगा फोकस

भोपाल। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मुंबई दौरे पर रहेंगे। निवेश मिशन के तहत आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वे केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों और निवेशकों की पहली निवेश बैठक तथा परिचर्चा में भाग लेंगे। सीएम मोहन और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एक भव्य रोड शो भी करेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर में प्रस्तावित देश के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे तथा प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं, निवेश के अनुकूल वातावरण और सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे।

रोजगार और उद्योग विस्तार पर रहेगा जोर

राज्य सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को दूरसंचार उपकरण निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है। इसके लिए बड़े उद्योग समूहों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस परियोजना के साकार होने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ग्वालियर में प्रस्तावित यह विशेष विनिर्माण क्षेत्र प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ देश के दूरसंचार क्षेत्र को भी मजबूती प्रदान करेगा। सरकार को उम्मीद है कि मुंबई में होने वाली यह बैठक निवेश के नए रास्ते खोलेगी और मध्यप्रदेश को औद्योगिक मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाएगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें