मंगलवार, 13 अक्टूबर 202610:48:04 PM
Download App
Home/देश

सीजेआई पर इस्तीफे वाली पोस्ट से मचा बवाल : कांग्रेस केरल के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, एससी से स्वतः संज्ञान लेने की अपील

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 13, 2026
08:17 AM
कांग्रेस केरल के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, एससी से स्वतः संज्ञान लेने की अपील

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की इस्तीफे की मांग को लेकर केरल कांग्रेस के आधिकारिक शोसल मीडिया अकाउंट से किए गए एक पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने इस मसले में चीफ जस्टिस से स्वतः संज्ञान लेकर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की भी जांच कराने की अपील की है।

बता दें कि विवाद कांग्रेस की केरल यूनिट की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई एक पोस्ट से शुरू हुआ। पोस्ट में लिखा था, डियर सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दें। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ले आएंगे जो इसे संभाल सके।श्श् पोस्ट को बाद में हटा दिया गया।

वकील विनीत जिंदल ने इस टिप्पणी को लेकर सीजेआई को शिकायत दी है। उनका कहना है कि पोस्ट की तथ्यात्मक और कानूनी परिस्थितियों की जांच की जानी चाहिए, ताकि यह निर्धारित हो सके कि मामला वैध राजनीतिक आलोचना के दायरे में आता है या आपराधिक अवमानना के अंतर्गत कार्रवाई योग्य है।

अनुच्छेद 129 और अवमानना कानून का दिया हवाला

विनीत जिंदल ने अपनी शिकायत में संविधान के अनुच्छे 129 का उल्लेख किया है। यह अनुच्छेद सुप्रीम कोर्ट को अभिलेख न्यायालय का दर्जा प्राप्त होता है और उसे अपनी अवमानना के लिए दंड देने का प्रदान करता है। उन्होंने अवमानना अधिनियम, 1971 की धारा 2(सी) के तहत मामले की जांच की मांग भी की है।

बार एसोसिएशन भी जता चुके हैं आपत्ति

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन ने भी सीजेआई के इस्तीफे की मांग से जुड़ी टिप्पणियों की निंदा की थी। इन संगठनों ने ऐसी टिप्पणियों को न्यायपालिका की गरिमा के लिए चिंताजनक बताया था।

गौरतलब है कि इंडिया ब्लॉक ने चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मार्च निकाला था। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने इस प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की। अब सोशल मीडिया पोस्ट और प्रदर्शन को लेकर की गई शिकायत पर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें