सोमवार, 15 जून 202606:50:12 PM
Download App
Home/देश

टीवी इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर, : एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, क्यों उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस, शोक में डूबे फैंस

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 15, 2026
08:57 AM
एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, क्यों उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस, शोक में डूबे फैंस

मुंबई। टीवी और फिल्म जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइट कर लिया है। उनके निधन की सूचना से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से मौके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रविवार को सुसाइड किया है।

करियर में कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रही थीं संचिता

संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया था, जिनमें “कुमकुम भाग्य”, “वागले की दुनिया”, “साजन घर” और “दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी” जैसे शोज शामिल हैं। बताया जाता है कि “कुमकुम भाग्य” में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। विक्की कौशल की फिल्म “छावा” में उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने सराहा था।

सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट बनी चर्चा का विषय

इस घटना के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि निधन से लगभग 19 घंटे पहले उन्होंने एक रील वीडियो साझा किया था, जिसमें वह मुस्कुराते और खुशी से डांस करते हुए नजर आ रही थीं। उनके इस वीडियो ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है, क्योंकि कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा पा रहा कि बाहरी तौर पर खुश दिखने वाली एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम कैसे उठाया।

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 1.39 लाख फॉलोअर्स थे और वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। उनके पोस्ट अक्सर उनके जिंदादिल और खुशमिजाज व्यक्तित्व की झलक देते थे।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक का माहौल

संचिता के निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी जगत के कलाकारों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया है। हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध है और परिवार के प्रति संवेदनाएं जता रहा है। परिवार इस समय गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे इस दुखद घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सके।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें