शुक्रवार, 17 अप्रैल 202609:55:49 AM
Download App
Home/देश

चुनाव से पहले बंगाल में एक्टिव हुई एजेंसियां : टीएमसी विधायक के ठिकानों पर सुबह-सुबह की रेड, जमीन में घोटाले में एक्शन

admin

admin

Apr 17, 2026
06:51 AM
टीएमसी विधायक के ठिकानों पर सुबह-सुबह की रेड, जमीन में घोटाले में एक्शन

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। चुनावी जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, जांच एजेसिंया भी उतनी ही तेजी से एक्टिव दिखाई दे रही है। इसी क्रम में आयकर विभाग ने शुक्रवार को टीएमसी विधायक देबाशीश कुमार के ठिकानों पर दबिश दी है। इनकम टैक्स की टीम ने सुबह-सुबह दक्षिण कोलकाता के मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और उनके चुनावी दफ्तर पर एक साथ छापेमारी शुरू की। फिलहाल इस कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है।

यह पूरी कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब राशबेहारी सीट पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां 29 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस सीट से भाजपा ने वरिष्ठ लेखक और राजनीतिक विश्लेषक स्वपन दासगुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

जमीन घोटाले में ईडी के दायरे में भी रहे हैं देबाशीष

बताया जा रहा है कि देबाशीष कुमार हाल ही में एक जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में भी रहे हैं। उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होकर जवाब भी दिए थे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उनका कारोबारी अमित गांगोपाध्याय के साथ कोई वित्तीय लेन-देन रहा है, जिनके ठिकानों पर भी हाल में छापे पड़े थे।

आईटी रेड के दौरान समर्थकों ने किया हंगामा

इस छापेमारी के दौरान देबाशीष कुमार के घर के बाहर तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालात को काबू में रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। कुल मिलाकर, चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई ने बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और आने वाले दिनों में इसका असर चुनावी माहौल पर भी देखने को मिल सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें