सरकार के फैसले से बाजार में सुनामी : सोना बना आग का गोला, चांदी की कीमत में भी रिकार्ड तोड़ उछाल

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सोने-चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी पर भारी इजाफा कर दिया है। गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से सेना-चांदी की कीमती धातुओं में अचानक भारी तेजी आ गई है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, कीमती धातुओं के दामों में भारी उछाल देखने को मिला। इतना ही नहीं, कीमतों ने लोगों को हैरान भी कर दिया है।
सोना बना आग का गोला: एक ही दिन में 11,000 से ज्यादा की छलांग
एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना (5 जून एक्सपायरी) मंगलवार को 1,53,442 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन अगले ही कारोबारी दिन बाजार खुलते ही यह अचानक उछलकर 1,64,497 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस हिसाब से सोने में एक ही झटके में लगभग 11,055 की बढ़त दर्ज की गई, जो करीब 7 फीसदी की तेजी मानी जा रही है। निवेशकों में इस तेजी को लेकर घबराहट और उत्साह दोनों देखने को मिल रहे हैं।
चांदी भी नहीं रुकी - 3 लाख के पार पहुंचा भाव
चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। डब्ग् पर 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी मंगलवार को 2,79,062 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। लेकिन बुधवार की शुरुआत में ही यह तेजी से बढ़कर 3,01,429 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इस तरह चांदी की कीमत में एक ही दिन में 22,367 की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह फिर से 3 लाख के महत्वपूर्ण स्तर के पार चली गई।
क्यों मचा यह बड़ा उथल-पुथल?
बाजार सूत्रों के अनुसार, सरकार द्वारा सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में संभावित बदलाव की खबरों के चलते यह तेजी आई है। बताया जा रहा है कि आयात शुल्क को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 पफीसदी करने की चर्चा ने निवेशकों में तुरंत प्रतिक्रिया पैदा कर दी, जिससे फ्यूचर मार्केट में भारी खरीदारी शुरू हो गई।
अब भी रिकॉर्ड से दूर हैं दाम
हालांकि इस तेज उछाल के बावजूद सोना और चांदी अभी अपने ऑल-टाइम हाई से नीचे हैं। सोना अपने पिछले उच्च स्तर 2,02,984 प्रति 10 ग्राम से अभी भी काफी नीचे है, जबकि चांदी अपने रिकॉर्ड 4,57,328 प्रति किलोग्राम से दूर बनी हुई है। सरकारी फैसलों और वैश्विक संकेतों के बीच सोना-चांदी का बाजार बेहद अस्थिर हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ना तय है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
