बुधवार, 13 मई 202601:26:30 PM
Download App
Home/देश

ऊर्जा बचत की मिसाल : पीएम मोदी के काफिले में दौड़े सिर्फ दो वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद फैसले पर चर्चा शुरु

admin

admin

May 13, 2026
11:08 AM
पीएम मोदी के काफिले में दौड़े सिर्फ दो वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद फैसले पर चर्चा शुरु

नई दिल्ली। दुनियाभर में बढ़ते ऊर्जा संकट और ईंधन की खपत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब प्रधानमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी गई है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में पीएम मोदी केवल दो गाड़ियों के साथ सफर करते नजर आए, जिसके बाद इस फैसले की देशभर में चर्चा शुरू हो गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम ईंधन बचत, खर्च नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा पहले की तरह पूरी तरह मजबूत और प्रभावी बनी रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगा कोई बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले से पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (ैच्ळ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद यह तय किया गया कि काफिले में केवल जरूरी वाहनों को ही शामिल किया जाए। अधिकारियों ने साफ किया है कि एसपीजी के सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम पहले की तरह लागू रहेंगे। केवल अनावश्यक और अतिरिक्त वाहनों को हटाकर काफिले को अधिक व्यवस्थित और ऊर्जा-कुशल बनाया गया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी सरकार का फोकस

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का सुझाव भी दिया है। सरकार फिलहाल नए वाहन खरीदने के बजाय मौजूदा संसाधनों के बेहतर उपयोग की रणनीति पर काम कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह कदम केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि देश को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने की कोशिश भी है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया ईंधन संकट और प्रदूषण जैसी समस्याओं से जूझ रही है, तब प्रधानमंत्री का यह निर्णय आम लोगों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें