लाखों छात्रों का इंतजार खत्म : सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 85 फीसदी बच्चों को मिली सफलता, बेटियों का रहा जलवा

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार कुल 85 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। इस साल पिछले साल के मुकाबले में परिणाम में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
खास बात यह रही की इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 2026 में जहां 88.86 फीसदी पास हुई हैं। वहीं लड़को पास प्रतिशत 82.13 फीसदी रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100 फीसदी परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।
छात्र यहां चेक कर सकते हैं स्कोर बोर्ड
छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट सीबीएसई.जीओवी.इन और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि डिजिलाॅकर और उमंग पोर्टल पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी, इसलिए अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देख सकें।
सीबीएसई ने 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन जारी करने दिए निर्देश
सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन भी जारी करने के निर्देश दिए थे, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
पिछले 5 सालों में कितने लोग हुए पास?
2025: 88.39 फीसदी
2024: 87.98 फीसदी
2023: 87.33 फीसदी
2022: 92.71 फीसदी
2021: 99.37 फीसदी
नहीं जारी होती है टॉपर्स लिस्ट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर्स की लिस्ट जारी करता है. लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12 के लिए कोई आधिकारिक टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है। कोरोना महामारी के बाद से सीबीएसई टॉपर्स की लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था, जो अब तक चली आ रही है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
