बुधवार, 13 मई 202601:27:54 PM
Download App
Home/देश

ईंधन संरक्षण में CG सीएम का प्रेरणादायक निर्णय : साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने किया ऐलान, मंत्रियों-अधिकारियों से भी की अपील

admin

admin

May 13, 2026
09:41 AM
साय ने  काफिले में वाहनों की संख्या घटाने किया ऐलान, मंत्रियों-अधिकारियों से भी की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब उनके आधिकारिक दौरों के दौरान काफिले में वाहनों की संख्या को कम किया जाएगा और केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया गया है, वह आज के समय की अत्यंत आवश्यकता है। वैश्विक ऊर्जा संकट और लगातार बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल जैसे सीमित संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करना हर नागरिक और सरकार की जिम्मेदारी है।

इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित होंगे सरकारी वाहन

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री साय ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार धीरे-धीरे सभी शासकीय वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

निगम मंडलों के अधिकारियों से भी की अपील

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी मंत्रियों, विभागीय अधिकारियों और विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे सरकारी वाहनों और संसाधनों का संयमित एवं जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें