बुधवार, 25 नवंबर 202601:55:45 PM
Download App
Home/देश

कीमती धातुओं में फिर बिकवाली : सोना 1600 तो, चांदी में आई 3100 की भारी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसली कीमतें

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 25, 2026
07:50 AM
सोना 1600 तो, चांदी में आई 3100 की भारी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसली कीमतें

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों पर आई तेजी ने निवेशकों में उत्साह भर दिया था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। आज बुधवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। गोल्ड जहां सोना आज 1600 घटकर 1,20,740 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं चांदी भी 3100 रुपए फिसलकर 1,42,342 लाख रुपए प्रति किलो बिकी।

कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की वजह डॉलर की लगातार मजबूत होती स्थिति और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका को माना जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर लगभग 11.45 बजे दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1600 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत 1,20,740 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 3100 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत 1,42,342 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

डॉलर की मजबूती और फेड की बैठक का असर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले महीने होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना भी कीमती धातुओं के लिए चुनौती बन रहा है। डॉलर इंडेक्स करीब 20 महीने के उच्चतम स्तर 103.93 पर पहुंच गया है। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की मांग प्रभावित होती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें फिसलीं

वैश्विक बाजार में भी दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। सोना 0.45 प्रतिशत कमजोर होकर 3,545 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.69 प्रतिशत गिरकर 40.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

निवेशकों को मिला कमजोर रिटर्न

दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में सोने ने करीब 11 प्रतिशत और चांदी ने 25 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है। छह महीने में सोने का रिटर्न 22 प्रतिशत और चांदी का 47 प्रतिशत नकारात्मक रहा। वहीं एक साल में सोने में करीब 15 प्रतिशत और चांदी में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार गिरती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें