बुधवार, 13 मई 202612:09:57 PM
Download App
Home/देश

रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट : प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का खुलासा, कैसे हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

admin

admin

May 13, 2026
06:36 AM
प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का खुलासा, कैसे हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने महज 38 साल में अंतिम सांस ली। प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। प्रतीक को सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी। सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी। स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा, जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई। वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था।

प्रतीक का लंबे समय से चल रहा था इलाज

उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था। रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे। फिर वापस चले गए थे। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी। स्वप्नेश पांडेय ने कहा, मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे। इसके कारण सिर में चोट लग गई थी।

यह बोले प्रतीक के साले मुकेश

वहीं, उनकी अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने कहा, मुझे सुबह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली। चूंकि अपर्णा उस समय यहां मौजूद नहीं थी और वे बाहर थीं, इसलिए मुझे यह खबर सोशल मीडिया से ही मिली। तब तक उनका निधन हो चुका था। यह मेरे लिए एक बहुत ही दुखद घटना है। दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। प्रतीक का पोस्टमार्टम हो चुका है। यहां से पार्थिव शरीर को लेकर घर के लिए निकलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतीक थोड़े बीमार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। मुकेश सिंह ने बताया कि प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर घर में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें