गुरुवार, 21 मई 202604:42:08 PM
Download App
Home/देश

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे मोनालिसा-विक्रांत : बोले- “अब जिंदगी में होगा चमत्कार”, भक्ति के भाव में डूबे आए नगर

admin

admin

May 21, 2026
05:32 AM
बोले- “अब जिंदगी में होगा चमत्कार”, भक्ति के भाव में डूबे आए नगर

उज्जैन। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए वीआइ्र्रपी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इसमें नेता से लेकर अभिनेता तक सभी शामिल हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दोनों पूरी श्रद्धा और भक्ति के भाव में डूबे नजर आए।

दर्शन के दौरान मोनालिसा और विक्रांत ने नंदी महाराज का पूजन भी किया। दोनों कुछ समय तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस मशहूर जोड़ी की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया। मोनालिसा काफी देर तक बाबा महाकाल की प्रतिमा को एकटक निहारती रहीं, मानो वह उस दिव्य अनुभूति को अपने भीतर महसूस कर रही हों।

“बाबा का बुलावा आए बिना यहां आना संभव नहीं”

दर्शन के बाद बातचीत करते हुए विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि वे कई वर्षों से महाकाल के दर्शन करने की योजना बना रहे थे, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से आना टल जाता था। उन्होंने कहा, “ऐसा माना जाता है कि जब तक बाबा महाकाल का बुलावा नहीं आता, तब तक कोई यहां नहीं पहुंच सकता। इस बार जो दिव्य अनुभव मिला, उसे शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है। मंदिर के अंदर जो शांति और ऊर्जा महसूस हुई, वह मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा थी।”

मोनालिसा बोलींः “ऐसा लगा बाबा हमें देख रहे हों”

मोनालिसा ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि मंदिर में प्रवेश करते ही उन्हें एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति हुई। उन्होंने कहा, “जब हम बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था जैसे बाबा स्वयं हमें देख रहे हों। उनका दिव्य श्रृंगार और अद्भुत रूप मन को शांति देने वाला था। हम यहां से ढेर सारी सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद लेकर जा रहे हैं।”

आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित दिखे विक्रांत

विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एक फिल्म आज कान्स फिल्म फेस्टिवल तक पहुंची है, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद बना रहा तो जल्द ही कुछ बड़ा और खास देखने को मिलेगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें