एमपी अपडेट : शिक्षा घर योजना लॉन्च, नौगांव बेहाल, ट्विशा केस में HC पहुंचा समर्थ, जीतू ने सरकार को घेरा

आज की बड़ी खबरे और सबसे चर्चित खबरे जो आप खोज रहे है , सबकुछ जान लीजिये विस्तार से
ड्रॉप आउट छात्रों के लिए शुरू होगी ‘शिक्षा घर योजना’
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार ने 14 योजनाओं को जारी रखने पर सहमति दी। बैठक में खास तौर पर ‘शिक्षा घर योजना’ शुरू करने के निर्देश दिए गए। इस योजना का उद्देश्य 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके किशोर-किशोरियों और युवाओं को फिर से शिक्षा से जोड़ना है। सरकार इनके घर के आसपास या अन्य उपयुक्त स्थानों पर पढ़ाई की व्यवस्था करेगी, ताकि प्रदेश में ड्रॉप आउट रेट कम किया जा सके।
पूरी खबर पढ़े विस्तार से शिक्षा घर योजना : मप्र में स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों को फिर मिलेगा पढ़ाई का मौका, सीएम मोहन ने दी हरी झंडी
नौगांव बना देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। छतरपुर जिले का नौगाँव देश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है। पिछले एक सप्ताह से यहां तापमान लगातार 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि मोबाइल फोन तक ठीक से काम नहीं कर रहे। लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं।
जीतू पटवारी का बड़ा राजनीतिक हमला
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा के भीतर सियासी खींचतान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , प्रहलाद पटेल सरकार को निपटाने में लगे हुए हैं। पटवारी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
पूरी खबर पढ़े विस्तार से शिवराज कैलाश ही निपटा रहे सरकार को : जीतू ने किया दावा, केन्द्र की आर्थिक नीति पर भी बोला तीखा हमला
ट्विशा मौत मामला: पति समर्थ सिंह पहुंचा हाईकोर्ट
भोपाल में चर्चित ट्विशा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिला अदालत पहले ही उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है। मामले में समर्थ सिंह पर पत्नी ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप हैं। अब हाईकोर्ट जल्द सुनवाई की तारीख तय कर सकता है।
पूरी खबर पढ़े विस्तार से ट्विशा शर्मा मौत मामला : फरार पति समर्थ सिंह ने एचसी का खटखटाया दरवाजा, अंतरिम राहत की लगाई गुहार
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
