रविवार, 9 अगस्त 202608:14:09 AM
Download App
Home/देश

नीले ड्रम का खौफ : : पति ने कराई पत्नी की प्रेमी से शादी,,, 5 बच्चो की माँ ने 21 साल पहले की थी लव मर्रिज

पलक गीते

पलक गीते

Aug 06, 2026
06:39 AM
पति ने कराई पत्नी की प्रेमी से शादी,,, 5 बच्चो की माँ ने 21 साल पहले की थी लव मर्रिज

उत्तर प्रदेश | संत कबीरनगर जिले से रिश्तों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके कथित प्रेमी से शिव मंदिर में करवा दी। शादी के दौरान पति खुद भी मौजूद रहा। यह अनोखी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

21 साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, धनघटा तहसील के डेबरी गांव निवासी बुद्धिराम निषाद और फूलमती ने करीब 21 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के पांच बच्चे हैं, जिनमें 18 साल का एक बालिक बेटा भी शामिल है। लंबे समय तक साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

परिजनों और ग्राम प्रधान के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से फूलमती का अवधेश नाम के युवक के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगा। करीब दो महीने पहले फूलमती घर छोड़कर चली गई थी, हालांकि बाद में परिजनों के समझाने पर वह वापस लौट आई। इसके बावजूद दोनों के बीच मतभेद खत्म नहीं हुए।

शिव मंदिर में कराई गई शादी

लगातार बढ़ते विवाद के बाद बुद्धिराम ने पत्नी की इच्छा को स्वीकार करते हुए उसका विवाह अवधेश से कराने का फैसला लिया। मंगलवार को अशरफपुर गांव स्थित शिव मंदिर में स्थानीय लोगों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न हुई। इस दौरान बुद्धिराम भी वहां मौजूद रहा।

'उसकी खुशी में ही मेरी खुशी'

बुद्धिराम ने बताया कि उसने भी 21 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। ऐसे में उसने उसकी खुशी को प्राथमिकता देते हुए उसे उसकी पसंद के व्यक्ति के साथ नई जिंदगी शुरू करने का मौका दिया। उसने कहा, **"उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है।"

बच्चों के भविष्य पर उठे सवाल

इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं, पांच बच्चों के भविष्य और उनकी जिम्मेदारी को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें