शनिवार, 8 अगस्त 202607:43:14 AM
Download App
Home/देश

अतीक परिवार को हाईकोर्ट से राहत : अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली, हाईकोर्ट ने दी पैरोल

पलक गीते

पलक गीते

Aug 07, 2026
11:33 AM
अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली, हाईकोर्ट ने दी पैरोल

झांसी | कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद उसके दोनों भाइयों उमर अहमद और अली अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दे दी है।

हाईकोर्ट ने पैरोल मंजूर करते हुए स्पष्ट किया है कि दोनों किसी भी तरह से मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे। सुनवाई के दौरान अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी मांगी, जिस पर सरकार की ओर से दोनों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

इससे पहले गुरुवार को दोनों भाइयों ने जिला अदालत में जनाजे में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की, जहां से उन्हें राहत मिली।

परिवार के मुताबिक, अबान का शव प्रयागराज के पुरामुफ्ती इलाके में उसकी बुआ के घर पर रखा गया है। आज शाम उसका अंतिम संस्कार कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किए जाने की संभावना है। जनाजे को देखते हुए प्रशासन ने कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें