शनिवार, 21 नवंबर 202608:45:48 PM
Download App
Home/देश

राजधानी में बेजुबान से क्रूरता : रीवेरा टाउन में कुत्ते के पैर-मुंह बांधकर नाले में फेंकने थी तैयारी, रहवासी ने वीडियो के साथ थाने में की शिकायत

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 21, 2026
09:43 AM
रीवेरा टाउन में कुत्ते के पैर-मुंह बांधकर नाले में फेंकने थी तैयारी, रहवासी ने वीडियो के साथ थाने में की शिकायत

भोपाल। राजधानी भोपाल में बेजुबान जानवार के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां के रीवेरा टाउन में आवासीय परिसर में एक कुत्ते के चारों पैर और मुंह बांधकर उसे गाड़ी के नीचे धकेलने या फिर नाले में फेंकने की तैयारी थी। घटना 20 नवंबर की है। मामले में काॅलोनी निवासी सुचंदना गुप्ता ने कमला नगर थाने में लिखित शिकायत कर सोसायटी प्रबंधन और चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।

शिकायत के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12ः 30 बजे सोसायटी के केयरटेकर नरेश गौड़ और लगभग चार कर्मचारियों को कथित तौर पर एक कुत्ते के साथ क्रूरता करते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि कुत्ते के चारों पैर और मुंह प्लास्टिक एवं नायलॉन की रस्सी से बांध दिए गए थे। इतना ही नहीं, उसे वाहन के नीचे धकेलने और नाले में फेंकने की तैयारी की जा रही थी।

शिकायत में 19 माह के पिल्ले के गायब होने का भी उल्लेख

आवेदन में सोसायटी अध्यक्ष राजीव चैधरी सहित अन्य पदाधिकारियों के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में 19 नवंबर से चार माह के एक पिल्ले के लापता होने का भी उल्लेख है। रहवासी का आरोप है कि परिसर से पिछले कई वर्षों से कुत्ते रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होते रहे हैं।

बीएनएस और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जांच

मामले में कमला नगर पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 351 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के तहत कार्रवाई का उल्लेख है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें