गुरुवार, 19 नवंबर 202607:31:13 PM
Download App
Home/देश

सपा के रोड शो में युवक की मौत पर योगी सख्त : अधिकारियों को दो टूक दिए निर्देश, अखिलेश पर भी साधा निशाना

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 19, 2026
10:33 AM
अधिकारियों को दो टूक दिए निर्देश, अखिलेश पर भी साधा निशाना

गोरखपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुई युवक की मौत को लेकर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को हत्या करार देते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने सपा पर गुंडागर्दी, दंगे और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

योगी ने प्रशासन को दो टूक निर्देश दिए कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सीएम ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिसे उनकी कई पीढ़ियां याद रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दोषियों को ढूंढ़कर निकाला जाए और उन्हें कानून के मुताबिक ऐसी सजा मिले, जिसका लंबे समय तक असर रहे।

प्रदेश की सड़के अराजकता के लिए नहीं

योगी ने कहा कि प्रदेश की सड़कें आम जनता के सुगम आवागमन के लिए बनाई गई हैं, न कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की अराजकता के लिए। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और माफियागिरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने दोबारा माफियागिरी दिखाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

झंगहा से पढ़ने आया था किशोर, परिवार से मिलने जाएंगे योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि झंगहा से गोरखपुर पढ़ाई करने आया किशोर अपने पिता और परिवार के साथ रहता था। रोड शो के दौरान हुई घटना में उसकी जान चली गई। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मासूम की मौत बेहद दुखद है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें