जस्टिस कोगजे ने ली पद-गोपनीयता की शपथ : मप्र हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, लोकभवन में हुआ शपथ समारोह

भोपाल। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई।
राज्यपाल ने दिलाई शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शपथ ग्रहण से पहले मनोनीत मुख्य मुख्य न्यायाधीश कोगजे ने अपनी पत्नी के साथ राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के बाद लोकभवन में औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
जबलपुर में संभालेंगे न्यायालय की कमान
शपथ लेने के बाद जस्टिस कोगजे अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जबलपुर में कार्यभार संभालेंगे। मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनके सामने न्यायिक मामलों के त्वरित निराकरण, न्याय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा लंबित मामलों को कम करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
