बुधवार, 15 अप्रैल 202601:57:14 AM
Download App
Home/देश

रणवीर सिंह धमकी केस में बड़ा अपडेट : लाॅरेंस ने मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती, अमेरिकी नंबर से भेजा था वाॅय नोट

admin

admin

Feb 20, 2026
12:01 PM
 लाॅरेंस ने मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती, अमेरिकी नंबर से भेजा था वाॅय नोट

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी और रंगदारी के मामले में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जांच में आए दिन नई-नई जानकारी प्राप्त हो रही है। लेटेस्ट अपडेट है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर (हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर) ने व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

यह धमकी रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के ठीक बाद भेजी गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज है। यह मैसेज अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसके लिए पुलिस अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर रही है।

धमकी के बाद रणवीर की बढ़ाई गई सुरक्षा

जांच में पता चला कि वॉयस नोट वीपीएन का इस्तेमाल करके विदेश से भेजा गया था। धमकी के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज कर चुकी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एआईआर नहीं की है, लेकिन प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पहले भी कई बाॅलीवुड हस्तियों को धमका चुका है बिश्नोई गैंग

रणवीर सिंह ने मैसेज मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए उनके आवास पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए। उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया था। यह घटना रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर पर हुई फायरिंग से जुड़ी हुई मानी जा रही है, जहां कुछ दिन पहले गोलीबारी हुई थी। बिश्नोई गैंग ने पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां भेजी हैं। हैरी बॉक्सर, जो बॉक्सर से गैंगस्टर बना, गैंग का सदस्य है और विदेश में छिपा हुआ माना जाता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें