मंगलवार, 17 नवंबर 202612:03:21 AM
Download App
Home/देश

टीलाजमालपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाईः : महिला पर फायर करने वाला कुख्यात बदमाश को दबोचा, पीड़िता ने दर्ज कराया था केस

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 16, 2026
11:15 AM
महिला पर फायर करने वाला कुख्यात बदमाश को दबोचा, पीड़िता ने दर्ज कराया था केस

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीलाजमालपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरारी काट रहे कुख्यात बदमाश यासीन मलिक को दबोच लिया है। उस पर इस्लामी गेट कब्रिस्तान रोड स्थित हैदर टाॅवर में एक महिला को गोली चलाने का आरोप है। आरोपी की पिस्टल से चली गोली महिला के पैर में लगी थी। घटना 18 अक्टूबर की है। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

महिला के बयान के बाद दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस

पुलिस ने महिला के बयान और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर आरोपी यासीन मलिक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि गोली यासीन मलिक की पिस्टल से चली थी। घटना के बाद से यासीन मलिक फरार चल रहा था।

हालांकि घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने फरार आरोपी यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही गोली चलने की परिस्थितियों और वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को लेकर भी जांच की जा रही है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें