बुधवार, 23 सितंबर 202603:32:00 PM
Download App
Home/देश

जबलपुर में बड़ा हादसा : आधी रात ढहा मकान, समय रहते बाहर निकाला परिवार, टली बड़ी अनहोनी, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 23, 2026
07:17 AM
आधी रात ढहा मकान, समय रहते बाहर निकाला परिवार, टली बड़ी अनहोनी, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार-बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के धमापुर थाना क्षेत्र में एक मकान अचानक भराभर कर गिर गया। हादसे के वक्त के परिवार के सभी लोग घर के अंदर ही सो रहे थे। राहत की बात यह की देर रात हुए हुए इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन गृहस्थी का पूरा सामाना मलबे में दब गया।

टला बड़ा हादसा

पीड़ित परिवार के सदस्य रानू तिवारी और गौरव तिवारी के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले मकान की दीवार में दरार दिखाई दी थी। स्थिति को भांपते हुए परिवार के सदस्य तत्काल घर से बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद दीवार और छत का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। समय रहते परिवार के बाहर निकल जाने से किसी को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग

हादसे के बाद मकान के अंदर रखा घरेलू सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, खाने-पीने की सामग्री, फर्नीचर और गृहस्थी का अन्य सामान नष्ट हो गया है। परिवार ने करीब 2 से 3 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान जताया है। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास फिलहाल रहने के लिए सुरक्षित स्थान तक नहीं बचा है। परिवार ने प्रशासन से तत्काल राहत, आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें