सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई : पुलिस से मुठभेड़ में 30 हजार का इनामी शराब तस्कर घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्ता, आरोपी ने पुलिस पर किए तीन फायर

सागर। सागर के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
पुलिस को सूचना मिली थी कि 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत, निवासी ग्राम छापरी, धामोनी-बहरोल मार्ग से होते हुए अपने घर जाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही बांदरी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ इलाके में घेराबंदी कर दी।
पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस की ओर तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद पुलिस जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए। इसी दौरान गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद किए। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी पुलिस के हाथ लगी है। घायल आरोपी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस अब उससे जहरीली शराब कांड और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
जहरीली शराब कांड के बाद से था फरार
पुलिस के अनुसार शिवांजय राजपूत शराब की अवैध तस्करी में सक्रिय था और जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल था। उसकी भूमिका शराब की आपूर्ति करने की बताई जा रही है। घटना के बाद से वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई जारी
पुलिस के मुताबिक शिवांजय के खिलाफ पहले से तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को जहरीली शराब मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। सागर पुलिस ने स्पष्ट
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
