गुरुवार, 19 नवंबर 202607:31:17 PM
Download App
Home/देश

HC के फैसले पर दखल नहीं SC एससी : जेल से रिहाई के बाद कानूनी लड़ाई में आजम खान की बड़ी जीत, ईडी को लगा झटका

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 19, 2026
06:54 AM
जेल से रिहाई के बाद कानूनी लड़ाई में आजम खान की बड़ी जीत, ईडी को लगा झटका

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को शीर्ष अदालत ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ईडी को बड़ा झटका लगा है।

हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश अंतरिम प्रकृति का है। ऐसे में इसमें हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।

पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत देते समय ईडी के संबंध में जो शुरुआती टिप्पणियां की हैं, उनका मामले के अंतिम फैसले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह हाईकोर्ट के आदेश में दखल नहीं देना चाहती।

ईडी ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने दलील दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को गिरफ्तारी के आधार बताए जाने से जुड़े तथ्यों को सही तरीके से दर्ज नहीं किया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामला केवल अंतरिम जमानत के आदेश से संबंधित है। इसलिए इस स्तर पर हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।

17 नवंबर को हाईकोर्ट ने दी थी अंतरिम जमानत

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 नवंबर को आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि ईडी गिरफ्तारी के दौरान जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने में विफल रही। हाईकोर्ट ने यह भी गौर किया था कि एजेंसी यह साबित नहीं कर पाई कि रिमांड के लिए अदालत में पेश किए जाने से पहले आजम खान को गिरफ्तारी के लिखित आधार सही तरीके से उपलब्ध कराए गए थे या नहीं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें