शनिवार, 21 नवंबर 202608:45:46 PM
Download App
Home/देश

लग्जरी लाइफ से हवालात तक : बैंकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले ममतानी दंपत्ति गिरफ्तार, दो साल से पुलिस को कर रहे थे गुमराह

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 21, 2026
10:15 AM
बैंकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले ममतानी दंपत्ति गिरफ्तार, दो साल से पुलिस को कर रहे थे गुमराह

भोपाल। राजधानी भोपाल में करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अयोध्या नगर पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी संदीप ममतानी और संगीता ममतानी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। करीब दो साल से फरार चल रहे ममतानी दंपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने और रकम का गबन करने का गंभीर आरोप है। भोपाल जिला न्यायालय से दोनों के खिलाफ करीब 15 अस्थाई वारंट भी जारी हो चुके हैं।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक लोन, आधा दर्जन से ज्यादा थानों में मामले

जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूद की शिकायत पर करीब दो साल पहले अयोध्या नगर थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी दंपती के खिलाफ ईओडब्ल्यू, क्राइम ब्रांच, चूना भट्टी और अयोध्या नगर सहित आधा दर्जन से अधिक थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पंजाब में भी इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

लग्जरी लाइफ के लिए ठगी का आरोप, बैंक खातों की जांच शुरू

भोपाल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी दंपती कथित तौर पर लग्जरी जीवनशैली जीने के लिए लोगों से ठगी करते थे। वे ज्वाइंट वेंचर में बिल्डरों के साथ काम करते थे और संपत्तियों के दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से लोन लेते थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बैंक खातों, लोन और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अदालत से दोनों का पांच दिन का रिमांड मांगा है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें