TV27 NEWS के आफिस मना आजादी का जश्न : सांसद आलोक शर्मा और एलएन ग्रुप के सीएमडी एलएन मालवीया ने फहराया तिरंगा

भोपाल। देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। मध्यप्रदेश में भी आजादी के महापर्व की धूम रही। राजधानी भोपाल से लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में भोपाल के साकेत नगर स्थित TV27 NEWS के कार्यालय में भी आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम मुख्य में अतिथि भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने गरिमामयी महौल में ध्वजारोहण किया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। इस दौरान मंच एलएन ग्रुप के सीएमडी डॉ. एलएन मालवीया ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और गौरव को नमन किया। टीवी27 न्यूज, एलएन इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स कार्यालय भोपाल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
सांसद शर्मा ने भोपाल के इतिहास का किया जिक्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने आजादी के 80 वर्षों के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि देश ने इन वर्षों में क्या खोया और क्या पाया। सांसद ने भोपाल के इतिहास का भी जिक्र किया और कहा कि भोपाल को 1 जून 1949 को आजादी मिली थी। देश आजाद होने के बाद भी भोपाल नवाब रियासत का गुलाम रहा। कई रणबांकुरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भोपाल को आखिरकार आजाद कराया। सांसद शर्मा ने आज की पीढ़ी से आजादी के सम्मान, देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को जानने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
विकास की नई गाथा लिख रहा मप्रः डाॅ. एलएन मालवीया

वहीं एलएन ग्रुप के सीएमडी डॉ. एलएन मालवीया ने प्रदेश और देश के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार विकास की नई गाथा लिख रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन टीवी27 न्यूज के सीईओ उमेश गुप्ता ने किया। टीवी27 न्यूज के डिजिटल हेड और संपादक छत्तीसगढ़ संदीप भम्मरकर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प
इस देशभक्ति से भरे कार्यक्रम में पूर्व पार्षद केवल मिश्रा, साकेत नगर भाजपा मंडल मंत्री विनय पांडेय, जिला विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल भोपाल पुष्पराज यादव और भारी सख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। तिरंगे के सामने सभी ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
