शुक्रवार, 18 सितंबर 202609:28:00 AM
Download App
Home/देश

महाकाल की शरण में नवीन, दिव्य भस्मारती का लिया लाभ : नंदी हाल में बैठकर देश की समृद्धि और पीएम मोदी के लिए शिव से मांगा आशीर्वाद

admin

admin

Sep 18, 2026
07:11 AM
नंदी हाल में बैठकर देश की समृद्धि और पीएम मोदी के लिए शिव से मांगा आशीर्वाद

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में वीवीआईपी के आने क्रम जारी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। जहां वे अल सुबह होने वाली दिव्य भस्मारती में शामिल हुए। इतना ही नहीं, भाजपा अध्यक्ष पारंपरिक वेशभूषा में नंदी हाल में बैठकर भोले की भक्ति में लीन भी दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी थे। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी, मंत्रोच्चार और भगवान महाकाल के जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

नंदी हॉल में बैठकर शिवभक्ति में डूबे

भस्म आरती के दौरान नितिन नबीन नंदी हॉल में बैठकर श्रद्धा के साथ भगवान शिव का स्मरण किया। आरती के बीच श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने तालियां बजाकर भक्ति में सहभागिता भी की। भस्म आरती के बाद नितिन नबीन ने मीडिया से बातचीत में उज्जैन और बाबा महाकाल की महिमा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह बाबा महाकाल की पवित्र नगरी है और यहां पहली बार आने का अवसर पाकर वह अभिभूत हैं।

उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल के श्रीचरणों में उन्होंने देश की यश-कीर्ति और समृद्धि लगातार बढ़ने की प्रार्थना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री इसी तरह जनसेवा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष

महाकाल मंदिर की परंपरा के अनुसार भस्म आरती में शामिल होने के लिए नितिन नबीन निर्धारित पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने पीले रंग की धोती धारण की थी। उज्जैन पहुंचकर पहली बार भस्म आरती में शामिल होने का अनुभव उनके लिए विशेष रहा। आरती के दौरान मंदिर की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक वातावरण के बीच उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

मंदिर समिति ने किया अतिथियों का सम्मान

भस्म आरती संपन्न होने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भाजपा नेताओं का स्वागत और सम्मान किया गया। कलेक्टर एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने नितिन नबीन और हेमंत खंडेलवाल को शॉल, श्रीफल और बाबा महाकाल का प्रसाद भेंट किया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें