बुधवार, 12 अगस्त 202612:52:22 PM
Download App
Home/देश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में संग्राम : विपक्ष के हंगामे ने रोकी लोकसभा की कार्यवाही, स्पीकर की अपील भी बेअसर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 12, 2026
06:32 AM
विपक्ष के हंगामे ने रोकी लोकसभा की कार्यवाही, स्पीकर की अपील भी बेअसर

नई दिल्ली। संसद के मानूसन सत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। लोकसभा में बुधवार को एक बार फिर विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा की मांग को लेकर अड़ा रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच नीतियों और विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इन मतभेदों को सदन में चर्चा और अभिव्यक्ति के माध्यम से सामने रखा जाना चाहिए।

ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने समय-समय पर सभी दलों के नेताओं से व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर बातचीत कर सदन चलाने को लेकर विचार-विमर्श किया है। उन्होंने विपक्ष से फिर आग्रह किया कि देश की जनता संसद को चलता हुआ देखना चाहती है।

युवा दिवस का भी दिया हवाला

लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय युवाओं ने शिक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, तकनीक और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश का युवा चाहता है कि उसके भविष्य और उससे जुड़े विषयों पर संसद में सार्थक चर्चा हो।

ओम बिरला ने विपक्ष को यह भी बताया कि सरकार संबंधित मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री भी सदन में अपना वक्तव्य देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में विपक्ष को हंगामा करने के बजाय चर्चा में शामिल होना चाहिए।

‘संसद चलाना सभी की जिम्मेदारी’

स्पीकर ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलकर सहमति बनानी चाहिए। उन्होंने सदस्यों से देश की भावनाओं को समझने और संसद की प्रतिष्ठा बनाए रखने की अपील की।

हालांकि, उनकी अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रही। लगातार बढ़ते हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। बाद में कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई। इस तरह राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मुद्दे पर विपक्ष के तेवरों ने संसद की कार्यवाही को एक बार फिर राजनीतिक टकराव के बीच पहुंचा दिया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें