बुधवार, 22 अप्रैल 202608:36:35 AM
Download App
Home/देश

केरल के त्रिशूर में पटाखा यूनिट में विस्फोट, 12 की मौत : पीएम मोदी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Apr 22, 2026
02:59 AM
पीएम मोदी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

केरल के त्रिसूर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मुंडथिक्कोडु इलाके में स्थित एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय यूनिट के अंदर करीब 40 लोग मौजूद थे। धमाके के बाद कुछ लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। एक अधिकारी ने बताया कि सात लोग मौके से भाग निकले, जबकि बाकी लोग विस्फोट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि उस समय कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन लाया गया था, जिससे अधिक संख्या में लोग यूनिट के भीतर मौजूद थे।

कब हुआ हादसा

हादसा उस वक्त हुआ, जब इलाके में Thrissur Pooram की तैयारियां चल रही थीं और आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। यूनिट में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी होने के कारण आग लगते ही तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

तेज आवाज के साथ विस्फोट

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शुरुआत में लोगों को लगा कि भूकंप आया है, लेकिन बाहर निकलने पर विस्फोट की जानकारी हुई। धमाके के बाद पूरे इलाके में आग और धुआं फैल गया, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी बाधाएं आईं। घटना के तुरंत बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है, शुरुआती तौर पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें