पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर घिरे खरगे : भाजपा ने चुनाव आयोग में ठोकी जोरदार शिकायत, रिजिजू बोले- यह पूरे देश का अपमान

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक विवादित बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया। उन्होंने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है। जिसके बाद भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिला और खड़गे द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ कथित रूप से दिए गए बयान पर शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने इसे गंभीर और निंदनीय मामला बताते हुए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। रिजिजू ने कहा कि वे गहरे दुख और आक्रोश के साथ आयोग के पास पहुंचे हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहना न केवल उनके पद का अपमान है, बल्कि पूरे देश का भी अपमान है।
इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्णः सीतारमन
वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि इतने वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह बयान किसी निजी बातचीत में नहीं, बल्कि चुनावी माहौल में मीडिया के सामने दिया गया।
पीएम के खिलाफ अपमानजनक भाजपा का इस्तेमाल कांग्रेस की बनी प्रवृत्ति
सीतारमण ने आगे कहा कि ऐसे संवेदनशील समय, जब देश पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है, इस तरह का बयान देना और भी आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की एक लगातार बनी हुई प्रवृत्ति है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
