सियासतः : टीएमसी- शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों को पीएम मोदी का भरोसा: NDA एक परिवार, चिंता की कोई बात नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को टीएमसी और और शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। ब्रेकफास्ट मीटिंग में पीएम मोदी ने दोनों पार्टियों के सांसदों को आश्वत किया की उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं आपके साथ खड़ा हूं। एनडीए एक परिवार है। बैठक में पीएम ने प्रत्येक सांसद से वन-टू-वन चर्चा की और उनके संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली।
बागी सांसदों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों को संसद की डिबेट में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का सुझाव दिया। साथ ही संसदीय इतिहास पढ़ने, जानने और समझने का भी मंत्र दिया। पीएम ने बताया कि संसद में इतिहास से जुड़ा बहुत सारा मैटेरियल उपलब्ध है, डिबेट में तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल कीजिए।
सांसदों को राज्यों में विकास करने दी सलाह
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने सांसदों को अपने-अपने राज्यों के विकास के लिए काम करने की सलाह दी और इस बात पर जोर दिया कि जब राज्य आगे बढ़ेंगे, तभी देश का भी विकास होगा। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि अगर विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से संपर्क करें।
महाराष्ट्र के सांसदों से मराठी में की बात
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने धाराशिव से सांसद ओमराजे निंबालकर से उनके योग अभ्यास के बारे में भी पूछा। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के शिवसेना शिंदे ग्रुप और एनसीपी अजीत पवार के ग्रुप के कई सांसदो से मराठी में भी बात की।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
