मंगलवार, 10 नवंबर 202603:51:55 PM
Download App
Home/देश

सोनिया की किताब पर सियासी संग्राम : मोहन के मंत्री ने बोला तीखा हमला, कहा- नेहरू परिवार की गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं होगी सफल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 10, 2026
07:18 AM
मोहन के मंत्री ने बोला तीखा हमला, कहा- नेहरू परिवार की गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं होगी सफल

भोपाल। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बहुप्रतीक्षित बुक बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव मंगलवार को बाजार में आ गई है। किताब में इमरजेंसी से लेकर बाबरी मस्जिद तक का जिक्र किया गया है। किताब के बाजार में आने के बाद देश से लेकर प्रदेश तक की सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को अपने निशाने पर ले लिया है। इसी क्रम मप्र के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किताब के जरिए नेहरू परिवार की गलतियों पर पर्दा डालने और राजनीतिक छवि चमकाने की कोशिश की गई है।

सोनिया गांधी की किताब पर उठाए गंभीर सवाल

सारंग ने कहा कि विदेशी मूल की एक महिला, जो कभी पीछे के दरवाजे से प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करना चाहती थीं, आज भारत के बारे में अपनी राय रख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में जिन तथ्यों का उल्लेख किया गया है, वे नेहरू परिवार की गलतियों से जुड़े हैं। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किताब में गलत तथ्य पेश कर नेहरू परिवार की छवि सुधारने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

सारंग ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय सोनिया गांधी की भावनात्मक प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि कारसेवकों पर गोलीबारी, आतंकवादी हमलों और सिख नरसंहार जैसे मुद्दों पर उनकी संवेदनाएं कहां थीं।

नेशनल हेराल्ड और भ्रष्टाचार को लेकर भी साधा निशाना

मंत्री विश्वास सारंग ने नेशनल हेराल्ड मामले और कांग्रेस शासन के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सोनिया गांधी पर सवाल उठाए। उन्होंने उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े हरियाणा के जमीन विवाद का जिक्र करते हुए पूछा कि इन मुद्दों पर किताब में चर्चा क्यों नहीं की गई।

उन्होंने राजीव गांधी और संजय गांधी से जुड़े प्रसंगों को लेकर भी सोनिया गांधी पर परिवार के सदस्यों के प्रति अलग-अलग रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने देश की खुफिया जानकारी बाहर भेजे जाने से संबंधित आरोप भी लगाए।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें