Download App

Latest News

भगवान सच में हैं बहुत दयालु : लगातार दूसरा टी-20 विश्व कप जीतने से गदगद बुमराह, बोले- मैं कभी पीछे नहीं छिपना चाहतामप्र की महिला आईएएस के फार्म हाउस में जुआ खेलने का मामला : थाना प्रभारी समेत 3 पर गिरी गाज, जानें क्या है इन पर आरोपआदित्य धर : पति के जन्मदिन पर यामी गौतम ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरेंयह लव जिहाद है या जवानी का इश्क... : महाकुंभ की चर्चित मोनालिसा ने मुस्लिम दोस्त से रचाई शादी, पिता पर लगाया गंभीर आरोप

जनवरी में सब्जियों के भाव रहे नरम : वेज थाली की कीमतों में आई एक फीसदी की गिरावट, मांसाहारी थाली के भाव भी गिरे

वेज थाली की कीमतों में आई एक फीसदी की गिरावट, मांसाहारी थाली के भाव भी गिरे
a

admin

Feb 17, 202603:11 PM

नई दिल्ली। घर में बनी शाकाहारी थाली और मांसाहारी थाली की कीमत में जनवरी में सालाना आधार पर कमी देखी गई है। इसकी वजह सब्जियों और दालों की कीमतों में कमी आना है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। क्रसिल इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में शाकाहारी थाली की कीमत में पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मांसाहारी थाली की कीमत में सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

शाकाहारी थाली की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण प्याज, आलू और दालों की कीमतों में आई भारी कमी थी। ालांकि, क्रिसिल के नवीनतम मासिक खाद्य लागत संकेतक के अनुसार, टमाटर की कीमतों में वृद्धि ने समग्र राहत को सीमित कर दिया। रपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 में टमाटर की कीमत 31 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो जनवरी 2026 में बढ़कर 46 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, यानी इसमें वार्षिक आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

यह वृद्धि इस महीने आवक में 39 प्रतिशत की कमी के कारण हुई, हालांकि यह वृद्धि पिछले वर्ष के कम आधार पर हुई। इसके विपरीत, प्याज की कीमतों में वार्षिक आधार पर 27 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसका कारण अधिक स्टॉक उपलब्धता और निर्यात में कमी थी। आलू की कीमतों में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है क्योंकि पिछली फसल में कम पैदावार के कारण कीमतें बढ़ गई थीं, जिससे उच्च आधार प्रभाव पैदा हुआ था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder