सोमवार, 25 मई 202606:41:50 PM
Download App
Home/देश

रीवा में हिट-एंड-रन कांड से जैन समाज में आक्रोश : देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज, भोपाल में तख्तियां लेकर की न्याय की मांग

admin

admin

May 25, 2026
09:55 AM
देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज, भोपाल में तख्तियां लेकर की न्याय की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में 20 मई को हुए दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे ने जैन समुदाय को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है। इस घटना में दो जैन साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक साध्वी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पूरे प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रीवा के सिविल लाइंस क्षेत्र में कलेक्टर कार्यालय के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन जैन साध्वियों को कथित रूप से टक्कर मार दी। ये साध्वियां अपनी धार्मिक पदयात्रा पर थीं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राशिद अली शाह के रूप में हुई है।

घटना को लेकर जैन समुदाय में आक्रोश

इस घटना के बाद जैन समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जैन शासन और एकता संघ सहित कई संगठनों ने इसे केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही और संभावित साजिश करार देते हुए कड़ी जांच की मांग की है। समुदाय का कहना है कि धार्मिक यात्राओं पर निकलने वाले साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जो बेहद चिंताजनक है।

जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जैन संगठनों ने “राष्ट्रीय साधु सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग उठाई है। साथ ही, धार्मिक यात्राओं के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार करने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की अपील की गई है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय और ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो देशव्यापी आंदोलन, भारत बंद और जेल भरो आंदोलन जैसे बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की गुहार

भोपाल, इंदौर, दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई सहित कई शहरों में पहले ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं, जो अब धीरे-धीरे बड़े जनआंदोलन का रूप ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय और सुरक्षा की मांग की।

राज्यसभा सांसद ने घटना पर जताया दुख

राज्यसभा सांसद नवीन जैन सहित कई प्रमुख जैन मुनियों और समाजसेवियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की है। मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन समुदाय का कहना है कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें