सम्राट सरकार का फैसला : राबड़ी देवी और लालू प्रसाद की Z+ सुरक्षा हटाई गई,तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पहले सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला था, और अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग की समीक्षा बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी जा रही Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया है। अब दोनों को बिहार पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
तेज प्रताप की सुरक्षा भी घटी, तेजस्वी की व्यवस्था यथावत
सुरक्षा समीक्षा के तहत लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। उन्हें पहले मिल रही Y श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है और अब उनके साथ केवल एक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा।
वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। इसके अलावा तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव और सांसद मीसा भारती की सुरक्षा भी यथावत रखी गई है।
Shreyas Iyer T20 Captain Indian Team : भारतीय टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में
तेजस्वी, राजश्री और मीसा को मिलेगी यह सुरक्षा
जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BISAP) के हाउस गार्ड, पटना जिला बल के बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट टीम शामिल रहेंगे।
वहीं उनकी पत्नी राजश्री यादव को पहले की तरह एक महिला बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद मीसा भारती के साथ भी पूर्ववत तीन बॉडीगार्ड तैनात रहेंगे।
RBI MPC Meeting : रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; जानिए आपकी EMI पर क्या पड़ेगा असर

लालू प्रसाद को मिलेगी यह सुरक्षा
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में BISAP के हाउस गार्ड, पटना जिला बल के बॉडीगार्ड, हाई क्विक रिस्पॉन्स टीम (HQRT) की पायलट सुविधा, बुलेटप्रूफ वाहन तथा एस्कॉर्ट एवं पायलट वाहन शामिल रहेंगे।
राबड़ी देवी को लालू से अधिक सुरक्षा
राबड़ी देवी को BISAP के हाउस गार्ड, तीन महिला बॉडीगार्ड, तीन वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी, HQRT की पायलट सुविधा, बुलेटप्रूफ वाहन तथा एस्कॉर्ट और पायलट वाहन की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि राबड़ी देवी वर्तमान में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। इसी वजह से उनकी सुरक्षा व्यवस्था लालू प्रसाद यादव की तुलना में अधिक रखी गई है।
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, 45 जिलों में अलर्ट जारी
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में किए गए इन बदलावों की जानकारी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। संयुक्त सचिव नवीन चंद्र द्वारा बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर नई सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
नोएडा की हाईराइज सोसायटी में भीषण आग : 28 मंजिला टावर के फ्लैट से उठीं ऊंची लपटें, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
