मंगलवार, 18 अगस्त 202611:37:17 AM
Download App
Home/देश

सीजेपी आंदोलनः : अपना ही लड़का’ कहकर दीपके पर बरसे रिजिजू, आप से कनेक्शन का किया दावा, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 18, 2026
07:57 AM
अपना ही लड़का’ कहकर दीपके पर बरसे रिजिजू, आप से कनेक्शन का किया दावा, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली। राजधानी के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और खुद को कथित छात्र नेता कहने वाले अभिजीत दीपके और विपक्षी दलों को अपने निशाने पर लिया है। रिजिजू ने दीपके के छात्र होने पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता हैं। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने दीपके को ‘अपना ही लड़का’ बताते हुए उनके प्रति नरम रुख भी जाहिर किया।

एक साक्षाकार के दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जेन-जी हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार बातचीत जरूरी है। उनसे बातचीत करने में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं है। रिजिजू ने जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों के प्रदर्शन के बावजूद एक भी गोली नहीं चली और किसी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट नहीं लगी।

दीपके के छात्र होने पर उठाया सवाल

अभिजीत दीपके का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि वह महाराष्ट्र से हैं और उन्हें अपना लड़का बताया। इसके बाद उन्होंने दीपके की छात्र के रूप में पहचान पर सवाल खड़ा किया। रिजिजू ने दावा किया कि दीपके आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और जब राजनीतिक गतिविधियों में शामिल लोग छात्र आंदोलन का नेतृत्व करते हैं तो सवाल उठना स्वाभाविक है।

रिजिजू ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर छात्रों की चिंताएं जायज हैं और सरकार उनकी बात सुनने के लिए तैयार है। हालांकि, उनका आरोप है कि राजनीतिक दलों ने छात्रों के मुद्दों को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

‘छात्रों की आड़ में राजनीति कर रहे दल’

संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी राजनीति में हारने के बाद कुछ दल छात्रों के आंदोलनों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं बताया।

रिजिजू के मुताबिक, छात्रों के वास्तविक मुद्दों और राजनीतिक एजेंडे के बीच अंतर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े सवालों पर सरकार बातचीत और समाधान के लिए तैयार है, लेकिन किसी आंदोलन को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी सरकार का बचाव

सीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार का बचाव किया। उन्होंने दावा किया कि बड़े प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और किसी व्यक्ति को गंभीर चोट तक नहीं आई।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ छात्रों के दमन की कहानी गढ़ने की कोशिश की जा रही है। रिजिजू ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने संयम बरता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए। रिजिजू के इन बयानों के बाद अभिजीत दीपके और सीजेपी के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें